11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

एक्सप्रेस वे पर लावारिस खड़े ट्रक में मिले गोवंश, ट्रक खराब होने गोस्तकर हुए फरार

पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मौजपुर के समीप एक लावारिस खड़े 18 चक्का ट्रक में भरे 25-30 गोवंशों को मुक्त करवाया है।

Google source verification

पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मौजपुर के समीप एक लावारिस खड़े 18 चक्का ट्रक में भरे 25-30 गोवंशों को मुक्त करवाया है। एसएचओ श्रीराम मीना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक्सप्रेस-वे पर एक संदिग्ध 18 चक्का ट्रक खड़ा है।

अलवर: पानी के तेज बहाव के कारण सड़क मार्ग हुआ अवरुद्ध, देखें वीडियो  

सूचना मिलते ही सीआई श्रीराम मीना व एएसआई भरतलाल मीना मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जहां चैनल नंबर 115/7 मौजपुर के समीप तिरपाल से पैक 18 चक्का ट्रक लावारिस खड़ा था। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें रस्सी से बंधे करीब 25-30 गोवंश ठूस ठूस भरे हुए मिले।

पुलिस ने आसपास गोतस्करों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। ट्रक के खराब होने के चलते पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर ट्रक को गोवंशों सहित राजगढ़ स्थित भोरंगी धाम गोशाला में ले जाने की कार्रवाई की। इस सम्बंध में एसएचओ श्रीराम मीना ने बताया कि सम्भवत: गोवंश से भरा ट्रक खराब होने पर गोस्तकर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए।

कारगिल विजय दिवस: शहीद स्मारक पर रजत जयंती महोत्सव मनाया