5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के सामने मंच पर दावेदारों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों ने यूआइटी चेयरमैन शेखावत को नीचे उतारा, सीएम ने फटकारा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Sep 22, 2018

Rajasthan Gaurav Yatra

अलवर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अलवर गौरव यात्रा के अंतिम दिन बानसूर में सभा के दौरान दिलचस्प नजारा दिखा। बानसूर गौरव यात्रा के दौरान अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत और अन्तरराज्यीय जल वितरण समिति के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा के बीच आपसी विवाद के चलते हंगामा हो गया।

यूआईटी चेयरमैन मंच से हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे, इतने में रोहिताश्व शर्मा ने उन्हें टोका। मुख्यमंत्री ने जैसे ही सभा शुरु की तो उनके निजी सुरक्षा गार्ड अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत के साथ धक्का मुक्की की और उन्हें धक्का देकर मंच से गिरा दिया। इतने में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाषण छोडकऱ आई और बीच-बचाव किया। मुख्यमंत्री ने अपने गार्ड को डांट लगाई और देवीसिंह शेखावत को मंच पर बुलाया। इतने में वहां मौजूद लोगों ने शोर करना शुरु कर दिया।

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मानवेन्द्रसिंह ने हजारों समर्थकों के साथ छोड़ी भाजपा

रोहिताश्व यादव ने कहा कि बीच में कुछ असामाजिक तत्व जिन्हें बाई चांस राजनीति में आने का मौका मिला है। उन्हें देवी सिंह शेखावत के बारे में कहा कि उन्होंने नागौर से गुंडे बुलाए और बवाल मचाया। उन्होंने देवीसिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सभा को खराब किया है। देवी सिंह जातीवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजपूतों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। रोहिताश्व ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके कहने पर कॉलेज की घोषणा की है।

CM राजे ने नीमकाथाना में गहलोत पर कसा तंज, बोलीं ऐसा मुखिया किस काम जो घर नहीं चला सकता

डॉ. रोहिताश्व हमारे प्रभाव को पचा नहीं पा रहे हैं। देवीसिंह शेखावत ने कहा कि रोहिताश्व शर्मा की ओर से बद्तदमीजी की गई। रोहिताश्व शर्मा मुझे देखकर ही असंगत व औछा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि आप सब एक परिवार के सदस्य हैं।

राजपूत समाज के अधिकारों के लिए भरने जा रहे हैं हुंकार, भाजपा से नहीं नेतृत्व से नाराज़ है राजपूत समाज