कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना था कि जिला प्रशासन को जानकारी थी कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं, तो उन्हें अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था पहले से करनी चाहिए थी। परिजन शव लेने के लिए भटक रहे है और पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक नहीं हैं। बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर के निर्देश पर पीएमओ, सीएमएचओ व डिप्टी सीएमएचओ की टीम ने पोस्टमार्टम किए। इस मौके पर हरिशंकर रावत, नरेन्द्र मीणा, जमशेद खान, हिमांशु शर्मा, उमरदीन, महेश पटेल, विश्राम गुर्जर, सुनील पाटोदिया आदि थे।