28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के गोविन्दगढ़ में जब्त किया 40 किलो गोमांस व गाय की खाल, तीन महिलाएं गिरफ्तार

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 30 Jul 2018, 6:10 PM IST

Cow Beef : 40 kg. cow beef and cow's skin seized in alwar rajasthan

अलवर के गोविन्दगढ़ में जब्त किया 40 किलो गोमांश व गाय की खाल, तीन महिलाएं गिरफ्तार

अलवर में रकबर की मौत का मामला शांत हुआ नहीं हुआ इससे पहले गाय से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। अलवर पुलिस ने जिले के गोविन्दगढ से 40 किलो गोमांस व एक गाय की खाल जब्त की है। पुलिस ने सोमवार सुबह सवा आठ बजे मुखबीर की सूचना पर बडबरा रोड गोविन्दगढ से एक गाय व 40 किलो गोमांस जब्त कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की गोविन्दगढ के बडबरा रोड स्थित खलील कसाई के घर में गाय के मांस को पॉलिथिन की थैली में पैक कर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खलील कसाई के घर की तलाशी ली। घर की तलाशी में तीन महिलाएं गोमांस को पॉलिथिन की थैलीयों में तोल कर पैक करती हुई मिली। तीनों महिलाओं अकबरी पत्नी खलील कसाई, भूरी पत्नी सकील कसाई, सजीना पत्नी समीम कसाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गाय को जंगल में मारकर लाए थे गोमांश

पुलिस पूूछताछ में अकबरी ने बताया कि उसका बेटा सकील व उसका दोस्त सत्तार निवासी दौमडाकी गाय को जंगल में मारकर गौमांस को गांवों में बेचने के लिए लाए थे। अकबरी ने पुलिस को बताया कि गाय के मांस की मांग काफी अधिक है और इसके अच्छे दाम मिल जाते हैं, इसलिए वे गोमांश बेचते थे।

ग्रामीणों ने बाजार बंद किया

गोविन्दगढ क्षेत्र में गोमांश पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने इसके विरोध में बाजार बंद कर जाम लगाया। इसके विरोध में चौपड़ बाजार में सैकड़ों लोगों ने बैठक की। ग्रामीणों की ओर से अतीरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गोतस्करों व कसाइयों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Beef : 40 kg.
cow beef
and cow's skin seized in alwar rajasthan" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/30/beef_3179938-m.jpg">

त्रिका के स्टिंग में भी हुआ था खुलासा

पत्रिका ने कुछ दिन पहले ही मेवात क्षेत्र में ढाबों पर गोमांश बेचे जाने का स्टिंग किया था। तहकीकात पर पता चला कि मेवात में छोटे-बड़े ढाबों और होटलों पर खुलेआम गोमांस भी परोसा जा रहा है। गोमांस में अधिक मुनाफा होता है। इसके चलते मेवात में गोतस्करी का धंधा भी खूब फल-फूल रहा है। मामले की पड़ताल के लिए पत्रिका संवाददाता मंगलवार को बोगस ग्राहक मेवात की ओर गया। बडकली चौक स्थित एक होटल पर बटेर, बकरा और पड्डे सहित मुर्गे के मीट बिकता मिला। ग्राहक ने जब गाय का मीट मांगा तो वह 70 रुपए प्लेट बताया गया।

बोगस ग्राहक ने उससे कहा कि हमारे इलाके में तो ये 60 रुपए प्लेट मिल रहा है। ग्राहक के हाथ में मोबाइल देख दुकान ने मोबाइल जेब में रखने की हिदायत दे डाली। बोगस ग्राहक ने दूसरी दुकान पर इसकी डिमाण्ड की तो पहले वाला दुकानदार पीछे-पीछे पड़ताल करने आ गया। बोगस ग्राहक डर की वजह से वहां से भाग निकला। फिरोजपुर की ओर चलने एक ढाबे पर गोमांस को पैक करने को कहा गया, पहले तो राजी हो गया, बाद में पूछा कि कहां ले जा रहे हो। बोगस ग्राहक के गाड़ी में कहने पर वहीं खाने को कहा।