
अलवर में एक और दलित महिला का कुएं में मिला शव, 4 दिन पहले शादी समारोह से हुआ था अपहरण
अलवर. अलवर जिले के खेरली में पिछले 4 दिन से लापता दलित महिला का शव मिला है। महिला का शव समीपवर्ती गांव में कुंए में शव मिला है। वहीं इस मामले में बुधवार को पीडि़त परिजन अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पत्नी पांच मई को रात्रि नौ बजे अपने पडौसी के लडक़ो की शादी में शामिल होने गई थी जो कि अगले दिन छह मई की सुबह तक अपने घर वापस नहीं लौटी। महिला के घर वापस नहीं आने पर उसके बारे में जानकारी लेने जब पड़ौसी के घर जाकर पूछताछ की तो उन्होनें रात्रि तक शादी में बज रहे डीजे में महिला का होना बताया। इसके बाद उसका कहीं भी अता पता नही लगा।
महिला के पति ने रिपोर्ट में उसकी पत्नी का अपहरण करने का ग्राम के तोताराम गुर्जर, सियाराम गुर्जर, शिब्बू गुर्जर, दयाराम गुर्जर, हुकुम गुर्जर, राजाराम गुर्जर व करतार के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। प्रकरण के बारें में वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़ ओमप्रकाश मीना ने बताया कि परिवादी ने कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया, जबकि पूर्व में भी दलित वर्ग के लोगों ने इन्हीं के खिलाफ अनुसूचित जाति का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने जांच कर मामलें में चालान पेंश किया था। तभी से दोनों वर्गो में आपसी रंजिश चली आ रही है। अब युवती का शव कुएं में मिला है। पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता मंगाकर शव को निकलवाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Published on:
09 May 2019 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
