इस इमारत का निर्माण खानजादा फतहजंग खान की स्मृति में वर्ष 1547 में कराया गया था। सेनापति फतेहजंग खान, हसन खां मेवाती के भतीजे थे और उनकी सेना के बेहतरीन सेनापति थे। यह इमारत पांच मंजिला है और इसमें अरबी व फारसी में कुरान की आयातें लिखी गई है। चारों कोनों में ऊपर चढऩे के लिए सीढियां बनाई गई है।