5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​​​​होटल पर रुके यात्री परिवार की लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर लड़की की पिटाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Jul 19, 2018

rajasthan roadways

​​​​​होटल पर रुके यात्री परिवार की लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर लड़की की पिटाई

अलवर/ रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाइवे के एक होटल पर रुकी राजस्थान रोडवेज की बस से उतरे एक परिवार की लड़की से बुधवार को छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की गई।

एक भाई के हाथ में सुआं हुआ आर पार

बहन की लाज बचाने के लिए जैसे ही भाई आगे बढ़े, तो उनको बर्फ तोडऩे वाले तेजधारदार हथियार (सुआं) से वार करके लहूलुहान कर दिया गया। एक भाई के हाथ से सुआं आर पार हो गया।

इस वारदात के बाद होटल पर भगदड़ मच गई। बाद में सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। हमले व छेड़छाड़ का आरोप होटल के कारिंदों पर लगा है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात हाइवे स्थित गांव संगवाड़ी के पास एक होटल की है। यहां सीकर से दिल्ली जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बसें प्राय: रुकती हैं। ऐसी एक बस में सीकर जिले के रहने वाले 3 भाई व 3 बहन सफर कर रहे थे।

खाना खाने के लिए बहनों के साथ बस से नीचे उतरे

ये सभी सीकर से दिल्ली जा रहे थे। यह बस जब संगवाड़ी स्थित होटल पर रुकी, तो परिवार के विकास शर्मा और निखिल शर्मा भी खाना खाने के लिए बहनों के साथ बस से नीचे उतरे। भाइयों के अनुसार उनकी एक बहन जब होटल के टॉयलेट में गई, तो वहां कारिंदों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

उसने जब विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर जब विकास वहां पहुंचा, तो एक कारिंदे ने बर्फ तोडऩे वाले सुआं से उसके पेट में वार किया और लहुलूहान कर दिया।

दूसरा भाई निखिल भी जब वहां पहुंचा तो कारिंदों ने उसकी हथेली में सुआं मारकर आर पार कर दिया। इस वारदात के बाद होटल पर भगदड़ सी मच गई। लोगों की मदद से भाई-बहनों को रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।