आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार झा ने बताया कि झांकियों में श्रीराम दरबार प्रथम, नारी के बढ़ते कदम द्वितीय, पर्यावरण की झांकी तृतीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए आदर्श विद्या मंदिर रामगली को चल वैजयंती पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा की ओर से रोड नंबर दो पर झांकियों का स्वागत किया गया।