5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से आने लगे Free Smartphone के लिए SMS, 10 अगस्त को यहां लगेगा शिविर

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राज्य सरकार की ओर से 10 अगस्त से इंदिरा गांधी स्मार्ट योजना के तहत महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेंगे। पहले चरण में अलवर में 1 लाख 40 हजार महिलाओं को मोबाइल दिए जाने हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 7 Aug 2023, 2:53 PM IST

photo1691400059.jpeg

अलवर. Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राज्य सरकार की ओर से 10 अगस्त से इंदिरा गांधी स्मार्ट योजना के तहत महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेंगे। पहले चरण में अलवर में 1 लाख 40 हजार महिलाओं को मोबाइल दिए जाने हैं। पात्र महिलाओं को मोबाइल लेने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 7 अगस्त यानि आज से मोबाइल पर एसएमएस जाने शुरू हुए।

योजना के तहत 10 अगस्त से अलवर के राजर्षि कॉलेज और राजगढ़ में पांच दिनों का कैप लगाया जाएगा। जिसमें पात्र महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे। 16 अगस्त से पूरे जिले में कैंप लगाकर मोबाइल दिए जाएंगे। इसके लिए अलवर में वार्ड के अनुसार मोबाइल वितरण की योजना तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में 1.43 लाख महिलाओं-बालिकाओं को मिलेंगे फ्री मोबाइल, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत


खैरथल तिजारा की महिलाओं को भी मिलेंगे फोन
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक चारू अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट योजना के तहत मोबाइल वितरण के लिए राज्य सरकार की ओर से 68 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भी लगाए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य सरकार की ओर से हाल में बनाए खैरथल तिजारा की पात्र महिलाओं को भी मोबाइल दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Free Mobile Yojana 2023: इस दिन से दिए जाएंगे फ्री स्मार्टफोन, सूची में आपका नाम है या नहीं देख लें

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान पर मैसेज आने वाली महिलाओं को ही यह फोन दिए जाएंगे। मोबाइल के लिए महिलाओं के ईवॉलेट में राशि भेजी जाएगी। इस राशि से ही महिलाएं मोबाइल फोन ले पांएगी। राज्य सरकार की यह योजना 10 अगस्त से 30 सितंबर तक जारी रहेगी।