5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Mobile Yojana 2023: इस दिन से दिए जाएंगे फ्री स्मार्टफोन, सूची में आपका नाम है या नहीं देख लें

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अन्तर्गत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन मय इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए 10 अगस्त से शिविर लगाए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Aug 2023, 7:35 PM IST

free_mobile_yojna.jpg

भरतपुर।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अन्तर्गत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मय इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए 10 अगस्त से शिविर लगाए जाएंगे। भरतपुर जिला कलक्टर लोकबंधु ने आदेश जारी शिविरों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। उन्होंने नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन पारियों में संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05644-220320 रहेगा।

प्रभारी तहसीलदार भू अभिलेख भरतपुर महेश चंद शर्मा (मोबाइल नम्बर 7689914506) को नियुक्त किया है। साथ ही सहायक प्रभारी के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सूचना सहायक भूपेन्द्र कुंतल (मोबाइल नम्बर 9694215147) को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष शिविरों से सम्बंधित जानकारी रखेगा एवं आवश्यकता होने पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा।

88 हजार को मिलेगा लाभ
जिले की 88 हजार 616 महिलाओं व बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। शिविरों में हैल्प डेस्क पर जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य ई-केवाईसी के लिए मान्य दस्तावेजों की पहचान की जाएगी। इसके बाद लाभार्थी की पात्रता की पहचान कर ई-केवाईसी और अन्य फॉर्म भरवाए जाएंगे। ई-केवाईसी के बाद लाभार्थी की ओर से जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल में से किसी भी एक कम्पनी की सिम और इन्टरनेट डेटा प्लान का चयन किया जा सकेगा। इसके बाद लाभार्थी अधिकृत मोबाइल डीलरों से अपनी पसन्द का स्मार्ट फोन खरीद सकेंगे।

यह होंगे योजना के पात्र लाभार्थी
उपनिदेशक जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग पुष्पेन्द्र सिंह कुंतल ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राएं, विधवा एवं एकलनारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं, वर्ष 2022-23 के दौरान मनरेगा के तहत 100 दिवस का कार्य पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के तहत 50 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया को योजना का लाभ मिल सकेगा। महिला मुखिया लाभार्थी को सरकार 6 हजार 800 रुपए देगी, जिसमें स्मार्ट फोन खरीदने के लिए 6 हजार 125 रुपए और 9 माह के इन्टरनेट डाटा के लिए 675 रुपए दिए जाएंगे।