28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी के कुएं में गिरने की सूचना झूठी निकली,

अपहरण का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 31 Aug 2022, 1:35 AM IST

किशोरी के कुएं में गिरने की सूचना झूठी निकली,

किशोरी के कुएं में गिरने की सूचना झूठी निकली,


अलवर. सदर थाना इलाके के सिलीसेढ़ के निकट स्थित ढहलावास गांव के कुएं में किशोरी के गिरने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस ओर एसडीआरएफ की टीमों ने तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। कुएं के करीब 60 फीट गहरे पानी में किशोरी नहीं मिली।
सूचना झूठी निकलने के बाद पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी अजीत ङ्क्षसह ने बताया कि ढहलावास गांव के समीप स्थित वडाला की ढाणी से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। सोमवार रात प्रशासन को किशोरी के ढहलावास स्थित कुएं में गिरने की सूचना मिली। इस पर पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
रात में सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम फिर ढहलावास गांव में पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोर कुएं के 60 फीट गहरे पानी में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब तीन घंटे तक तलाश की, लेकिन किशोरी का कुएं में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टीम वापस लौट आई। पुलिस ने परिजनों को रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन में सिविल डिफेंस टीम में इंचार्ज पतराम चौधरी, नासिर खान, बुलीराम गुर्जर, नरेश कुमार मीणा, राकेश मीणा, हरङ्क्षवद्र अनेजा, अजय कुमार, भवानी ङ्क्षसह, राजेश कुमार व भरत मल शामिल थे।