6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल के कमरे में मिले युवक-युवती के शव, पुलिस ने कमरा खोला तो उड़े होश

बहरोड़ कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित शिवानी होटल में शुक्रवार दोपहर एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक-युवती के शव मिले।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jun 01, 2018

Behror alwar

अलवर। बहरोड़ कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित शिवानी होटल में शुक्रवार दोपहर एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक-युवती के शव मिले। युवक के माथे और युवती के कनपटी पर गोली लगी मिली। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मानकर मामले की गहनता से जांच में जुटी है। वहीं युवती के परिजनों ने बहरोड़ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी भरतसिंह के अनुसार कस्बा स्थित होटल शिवानी से सूचना मिली कि कमरे में ठहरे युवक-युवती कमरा नहीं खोल रहे हैं और गोली चलने की आवाज आई है। जिसके बाद वह पुलिस दल के साथ होटल पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

दरवाजा बजाने के बाद कमरा नहीं खुला तो गेट तोड़ अंदर प्रवेश किया, वहां बेड पर युवती मृत पड़ी थी और कमरे में फर्श पर एक युवक का शव पड़ा था। कमरे में खून फैला हुआ था और युवक के पास एक देसी कट्टा पड़ा हुआ था।

अगर आपका बच्चा मोबाइल और टीवी पर चिपका रहता है तो यह खबर जरूर पढ़ें

जिसके बाद एफएसएल को सूचना दी गई। अलवर से आए दल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और कमरे को सीज कर दिया गया। मृतक युवक की अटेली के बेगपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र धर्मवीर यादव व युवती की खैरथल निवासी निशा पुत्री तेजपाल यादव के रूप में पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया।

पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, भीड़ ने कर दी प्रेमी की धुनाई, मासूम के आंसू से नहीं पिघली मां की ममता

मृतका निशा की शादी तीन माह पूर्व बहरोड़ निवासी ईतीश यादव से हुई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल ले जाकर एक्स-रे कराए और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

राष्ट्रपति का अपमान क्यों किया, यह कहकर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के पुजारी पर किया जानलेवा हमला