4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भाई ने भाई के सिर में उतारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

जगदीश ने वहां पहुंचकर लेटे हुए चतर मीना के सिर में गोली मार दी...
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Dinesh Saini

Apr 22, 2019

Shot

अलवर।

अलवर के खेरली कस्बे में रविवार शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई को सिर में गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम


समूंची निवासी चतर मीना पुत्र राधेलाल मीना उम्र 48 बर्ष रविवार शाम सात बजे समूंची फाटक के पास स्थित अपनी बजाज बाइक ( Bajaj bikes ) की एजेन्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके ताऊ का लडक़ा जगदीश पुत्र गिर्राज मीना दुकान पर आया और उससे बिना कुछ कहे सुने ही सीधे उसके सिर में गोली मार दी। गोली मारकर आरोपित जगदीश मौके से फरार हो गया।

अचानक हुई घटना से बेखबर आसपास के लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर लोग पहुंचे और भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद कस्बे में हडक़ंप मच गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चतर मीना को खून से लथपथ देखकर लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी सचिन शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायल चतर मीना को 108 की सहायता से स्थानीय राजकीय रैफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया। चिकित्सक डॉ हीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि चतर के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिससे उसकी जान को खतरा है।

परिजनों का कहना है कि आज दोपहर को आरोपी युवक जगदीश मीना ने घर के बाहर बंदूक से हवाई फायर किया था। घर के सभी परिजन अपने खेतों पर चारा भरने गए हुए थे। बंदूक चलाने पर घर में मौजूद अन्य परिजनों ने बंदूक को उससे छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी युवक घर में रखे देशी कट्टे को लेकर खेरली स्थित बजाज की एजेंसी पर पहुंचा जहां पर एजेंसी मालिक चतर मीना लेटा हुआ था। इसी दौरान जगदीश ने वहां पहुंचकर लेटे हुए चतर मीना के सिर में गोली मार दी।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Alwar News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।