6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मत्स्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं हो नहीं रही, कुलपति महंगी होटल में कर रहे यह काम

अलवर की मत्स्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं हो नहीं रही, वहीं विश्वविद्यालय का प्रबंधन बोर्ड कर रहा है ऐसा काम।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

May 19, 2018

Matsya university meeting in rich hotel

मत्स्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं हो नहीं रही, कुलपति महंगी होटल में कर रहे यह काम

अलवर. एक तरफ राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन होटल में बैठक कर आगामी योजनाएं बनाने में व्यस्त है।

विश्वविद्यालय प्रशासन शुक्रवार को एक निजी महंगे होटल में मीटिंग करने में व्यस्त रहा। इसकी जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य होटल में पहुंचे और विरोध जताया। इस विरोध को देखते हुए अरावली विहार पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर भेज दिया। राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध की भूगोल, इतिहास और हिन्दी साहित्य की परीक्षाएं स्थगित होने के विरोध में काफी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता सुबह विश्वविद्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता ये परीक्षाएं स्थगित करने के मामले में परीक्षा नियंत्रक पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग का पत्र कुलपति को देने पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं को पता लगा कि विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैम्बर की बैठक शांति कुंज स्थित एक निजी होटल में हो रही है। एबीवीपी कार्यकर्ता शांति कुंज स्थित इस होटल में पहुंचे। यहां इन्होंने कुलपति को ज्ञापन देने की बात कही लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

इस होटल में युवाओं ने विरोध किया, जिसे देखते हुए अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवाओं को कुलपति की ओर से शाम 4 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आने का संदेश दिया गया। शाम को एबीवीपी कार्यकर्ता फिर मत्स्य विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने कुलपति को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में परीक्षा नियंत्रक पर तत्काल कार्रवाई करने तथा विधि कक्षाओं के फार्म शीघ्र भरवाने की मांग की।

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री उपेन्द्र रावल ने बताया कि यह ज्ञापन जिला सह संयोजक मयंक खंडेलवाल के निर्देशन में दिया गया जिसमें छात्रा संघ अध्यक्ष लता भोजवानी, अमित कश्मीरी, सचिन यादव, लता मंडोरा, देवेन्द्र यादव, नवीन प्रधान, अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ, ईशा शर्मा, शालू, अमित शर्मा आदि थे। कुलपति ने एलएलबी के फार्म के नोटिफिकेशन शीघ्र ही जारी करने तथा पीजी एग्जाम मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।

परीक्षा देने पहुंचे और निराश होकर लौटे

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से एमए के तीन विषयों हिन्दी साहित्य, इतिहास ओर भूगोल की परीक्षा स्थगित की गई हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे परीक्षार्थी जब परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हेंं पता लगा कि इन विषयों की परीक्षा ही स्थगित हो गई है। इसका पता लगने पर विद्यार्थियों को निराशा हुई। इस दिन एमए प्रीवियस भूगोल के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी।