अलवर जिले में इस साल केवल चार माह में ही 63 नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। यानी जिले में हर दूसरे दिन एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात हो रही हैं, जो कि चिंताजनक है। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में अप्रेल माह तक जिले में 41 नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले सामने आए। अप्रेल 2017 में इनकी संख्या भले ही घटकर 34 रह गई, लेकिन नाबालिगों दुष्कर्म थमा नहीं। ऐसे मामलों में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए पोक्सो एक्ट में मामले दर्ज किए, लेकिन नाबालिगों पर ‘गंदी’ नजर बरकरार रही।