28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज के व्यक्ति ने दिया 11 हजार चंदा, बोले- सबके हैं राम

अलवर जिले के एक मुस्लिम शिक्षक ने जब यह राशि दी तो चंदा देने आए कार्यकर्ताओं की भी आँखें भर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 23 Jan 2021, 7:38 AM IST

Muslim Men Donate 11 Thousand For Ayodhya Ram Mandir Temple

अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज के व्यक्ति ने दिया 11 हजार चंदा, बोले- सबके हैं राम

अलवर. देश में सभी समुदाय मिल-जुलकर रहें, तो खुशहाली होगी। इसी पहल पर मुस्लिम समाज के सरकारी शिक्षक और वृद्धा ने पेंशन कि बची हुई राशि राम मंदिर निर्माण के लिए सौंपी है। राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता ग्राम पंचायत बिलाली के गांव बड़ागांव पहुंचे, जहां एक मुस्लिम समाज के सरकारी स्कूल के शिक्षक मेहराजुद्दीन खान ने मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपए की राशि भेंट की।

अलवर जिले के बानसूर कस्बे मुस्लिम शिक्षक द्वारा राश दी तो संघ और विहिप कार्यकर्ता अचंभित हो गए। इस पर शिक्षक मेहराजुद्दीन ने कहा कि राम सबके के हैं। भगवान राम का मंदिर बन रहा है इस के लिए में भी सहयोग करूं ये मेरा शौभाग्य है। ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा में एक घर के दरवाजे पर हाथों में राम नाम का जाप कर रही वृद्धावस्था पेंशन पाने वाली मिश्री देवी के पोते ने कहा कि दादी राम का मंदिर बन रहा है इसलिए चंदा लेने वाले आए हैं । इस पर वृद्धा मिश्री देवी ने अपने पोते से पेंशन के बचे हुए 11 हजार की राशि निकालकर कार्यकर्ताओं को सौंपी तो कार्यकर्ताओं की आंखों में भी आंसू आ गए।

वृद्धा ने कहा कि पेंशन से कुछ पैसे बचाए थे तो अच्छा है ऐसे ही पैसे नेक काम में लगे में तो राम नाम का जाप करती हूं भलो व थारो। धन निधी संग्रह के संयोजक जय प्रकाश यादव व सह संयोजक धर्मपाल राजपूत व प्रीतम यादव ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए बानसूर क्षेत्र से 1 करोड़ 21 लाख रुपए का लक्ष्य है। बानसूर क्षेत्र से भाजपा नेता महेंद्र यादव ने 2 लाख 1 हजार, यूआईटी अलवर के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत ने 1 लाख 51 हजार, ज्ञानपुरा निवासी गजेन्द्र ज्ञानपुरिया ने 1 लाख 11 हजार रुपए, भाजपा नेता शशिकांत बोहरा ने 51 हजार, शाहपुर निवासी पूर्व सरपंच सत्यवीर यादव ने 51 हजार एवं गांव कराना निवासी आनंद कॉलेज के अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने 51 हजार रुपए की धन राशि राम मन्दिर निर्माण के लिए भेंट की है।