6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nav Samvat 2076 : नवसंवत का शुभारंभ कल, अलवर शहर में आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम, आप भी जानिए

नवसंवत के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 05, 2019

Nav Sanvat : Hindu Nav Varsh 2019 In Rajasthan

Nav Samvat 2076 : नवसंवत का शुभारंभ कल, अलवर शहर में आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम, आप भी जानिए

अलवर. चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शनिवार से हिंदू नववर्ष प्रारंभ हो जाएगा। इस बार नवसंवत 2076 प्रारंभ होगा। इस बार नए संवत का राजा शनि व मंत्री सूर्य होगा तथा संवत का वास धोबी के रहेगा। नवसंवत के स्वागत के लिए शहर में अनेक संगठनों व संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नववर्ष प्रतिपदा के पर्व पर आदर्श शिक्षा समिति अलवर की ओर से संचालित अलवर शहर के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों की ओर से प्रात: 9.00 बजे माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, राजेन्द्र नगर अलवर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलवर शहर विधायक संजय शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेहता रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता करेंगे। यह शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ रवाना होकर कांशीराम चौराहा, घंटाघर, पंसारी बाजार, होपसर्कस, पुलिस कन्ट्रोल रूम, विवेकानन्द चौक, मालाखेड़ा बाजार, बाजाजा बाजार से होपसर्कस होते हुए माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर राजेन्द्र नगर पहुंच विसर्जित होगी। शोभायात्रा में कलश यात्रा सहित नववर्ष स्वागत की झांकियां सम्मलित होगी।
जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजय सिंह पूनिया के नेतृत्व में सभी विद्या मंदिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं सभी बालक भगवा ध्वजों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे।

इधर, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से नवसंवत्सर पर त्रिपोलिया मंदिर में सभी आंगतुकों को तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दी जाएगी। ग्राहक पंचायत के सचिव कपिल आमेरिया ने बताया कि पंचायत के अध्यक्ष पुष्कर वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयेाजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शाम 6 बजे होपसर्कस पर दीप प्रज्जवलन कायक्रम भी आयेाजित किया जाएगा।

अलवर जिला युवा ब्राह्माण सभा की ओर से भी नव संवत पर प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक परशुराम सर्किल पर तिलक लगाकर व फल वितरण कर नव सवंत की शुभ कामनाएं दी जाएगी। यह निर्णय गुुरुवार को हुई बैठक में लिया गया।


आर्य समाज की ओर से आर्य समाज स्थापना दिवस एवं नव संवत शनिवार को स्वामी दयानन्द मार्ग पर प्रात: 8 बजे से मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रधान संचालयक आर्य वीर दल के सत्यवीर आर्य तथा भजनोपदेशक आचार्य विजय सेवक रहेगे । सर्वेश आर्य ने बताया कि इसमें यज्ञ व ध्वाजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।


नववर्ष की पूर्व संध्या पर अलवर शहर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि महादेव मंदिर में संध्या आरती के समय सांय 6.30 बजेमहाआरती का आयोजन होगा।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election 2019 News. Alwar News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।