
चालक की हत्या कर गाड़ी लूटने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अलवर. नौगांवा थाना पुलिस ने चालक की हत्या कर गाडी लूट मामलें में मंगलवार देर रात एक आरोपी को गिरफ्त में ले लिया, वहीं लूटी गई गाडी को भी बरामद कर लिया।
थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को दिल्ली निवासी हरविन्दर ङ्क्षसह ने नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने चालक विशाल ङ्क्षसह पुत्र शिवम ङ्क्षसह निवासी फरीदाबाद को 19 सितम्बर को दिल्ली हवाईअडडे से अलवर सवारी छोडऩे के लिए भेजा था। सवारी छोडकर वापस घर जाने के दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाडी लूट कर चालक की हत्या कर दी गई और उसकी लाश खुशपुरी गांव से गुजर रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे की पुलिया के नीचे पटक दी। मामला दर्ज होने के बाद नौगांवा थानाधिकारी सुनील टांक ने नौगांवा थाना सहित अरावली विहार और डीएसटी पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया और मामले का खुलासा कर लूटी गई गाडी शिफ्ट डिजायर को बरामद किया और आरोपी तस्लीम पुत्र उमर मोहम्मद निवासी रवां थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो और उसके अन्य दो साथी अलवर के हनुमान मन्दिर चौराहे से गाडी में सवारी के रूप में बैठे थे और इस दौरान उन्होंने गाडी को हरियाणा के भादस के पास जंगलों में रूकवाकर ड्राइवर को बांधकर पीछे की सीट पर पटक दिया और उसके बाद उसकी हत्या कर उसकी लाश को खुशपुरी गांव से गुजर रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे की पुलिया के नीचे पटक दिया। पुलिस आरोपी के दो अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
बीकानेर होटल मालिक को जान से मारने की धमकी, मांगे दस लाख
बहरोड़. बीकानेर होटल के मालिक को धमकी देकर मांगे गए दस लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला हरियाणा के अटेली का है जहां पर पीडि़त ने बदमाश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
पीडि़त भगवान ङ्क्षसह पुरोहित ने बताया कि उसके बहरोड़ के अलावा अटेली मन्डी में भी बीकानेर मिष्ठान भंडार के नाम से होटल संचालित है। जहां पर 24 सितंबर को साढ़े 4 बजे बेगपुर निवासी रविन्द्र उर्फ रवि आया और सेल्समैन से ढाई सौ ग्राम मिठाई लेकर जाने लगा, जिसको सेल्समैन धर्मा ने रुपए देने के लिए कहा तो बदमाश रवि ने कहा कि इसके कोई रुपए नहीं मिलेंगे और आपको दस लाख रुपए देने पड़ेंगे। मेरी पिस्टल में छह गोलियां हैं जो तेरे मालिक जल्दी ही मारूंगा। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने पहले भी होटल पर वारदात की है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
28 Sep 2022, 1:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.