
अलवर में यहां घर में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया पैंथर, देखते रह गए लोग
अलवर . अलवर जिले में भानगढ़ किले के पास स्थित गोलाकाबास गांव में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक पैंथर घर के बाहर से पालतू कुत्ते को बाजरे के खेत में ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। किसान रमेश चंद शर्मा ने बताया कि सरसा देवी मंदिर के जंगल की तरफ से अचानक एक पैंथर आया और खेत में बने मेरे मकान के बाहर बैठे पालतू कुत्ते को बाजरे के खेत में ले जाकर मार दिया। आस-पास खेतों में काम करने वाले लोगों ने भी देखा। उसके बाद वहां से उठकर दूसरे खेत में चला गया और वहां दो मोरों को अपना शिकार बनाया।
किसान के पुत्र सतीश ने वन विभाग की चौकी में वनकर्मियों को घटना से अवगत करवाया तथा बताया कि पैंथर आए दिन अनेक पशुओं को अपना शिकार बनाता है जिसे आस पास के किसान पैंथर से भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को पैंथर से निजात दिलवाए जाने की मांग की है।
Published on:
23 Sept 2020 08:08 am
