4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर मेें कांग्रेस के बंद को पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने दिया सर्मथन, 2 घंटे बंद रखेंगे पंप, केवल इन्हें मिलेगा तेल

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 09, 2018

Petrol-Diesel Association Support Congress Bharat Bandh In Alwar

अलवर मेें कांग्रेस के बंद को पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने दिया सर्मथन, 2 घंटे बंद रखेंगे पंप, केवल इन्हें मिलेगा तेल

अलवर. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छलांग मारती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित भारत बंद के तहत सोमवार को अलवर भी बंद रहेगा। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को जिला मुख्यालय के बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात की। सबसे बन्द कों समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बंद के दिन सुबह साढ़े आठ बजे ही कांग्रेसी होपसर्कस पर एकत्रित होंगे। कांग्रेस ने ब्लॉकवार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बंद की जिम्मेदारी भी सौंपी है। वे भी अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारियों से मिले हैं। अधिकतर व्यापारियों की एसोसिएशन का समर्थन मिला है। जिन्होंने रविवार तक समर्थन नहीं किया उनसे अनुरोध करके बंद कराया जाएगा। महंगाई से आमजन त्रस्त हैं। कई राजनैतिक दलों का समर्थन मिला है। निजी स्कूल व मण्डी भी बंद रहेंगी।

बाजारों में मिले व्यापारियों से

जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कहा कि पिछले कुछ सालों में पेट्रोल-डीजल में अप्रत्याशित बढोत्तरी हुई है। जिससे गरीब व आमजन पर असर पड़ा है। कांग्रेसियों ने जगन्नाथजी मंदिर से होपसर्कस, पंसारी बाजार, कंट्रोल रूम, नगर परिषद होते हुए बाजारों से रैली निकाल व्यापारियों का समर्थन मांगा।

पेट्रोल पम्प भी दो घण्टे बंद रहेंगे

बंद के समर्थन में जिले के सभी पेट्रोल पम्प भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। अलवर पैट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह खैरिया ने बताया कि एंबुलेंस, मेडिकल वाहन, अग्निश्मन वाहन व सरकारी वाहनों के अलावा इन दो घण्टों में पेट्रोल पम्पों पर बिक्री नहीं होगी। जिसके कारण आमजन का कामकाज प्रभावित हो सकता है। अध्यक्ष ने बताया कि बंद में सथर्मन की सूचना जिला कलक्टर को भी दी हैं। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री को भी अवगत करा चुके हैं। हम भी जनता का हिस्सा हैं। इसलिए जनहित के मुद्दें पर जनता के साथ हैं।

संघर्ष समिति ने यह कहा

सर्व समाज संघर्ष समिति अलवर ने भी रविवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्णय किया कि तीन दिन पहले किए गए बंद में कांगे्रस को उनका साथ नहीं मिला। जिसके कारण वे भी बंद का समर्थन नहीं करेंगे। समिति के महामंत्री प्रमोद विजय ने कहा कि व्यापारी भी सुबह नौ बजे होपसर्कस पर एकत्रित होंगे।