12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने आई महिला की मौत क्यों है सवालों के घेरे में ..

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने आई महिला की मौत क्यों है सवालों के घेरे में ..
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Rajesh

•

Jul 08, 2018

महिला की मौत

महिला की मौत

अलवर/खेरली

राजधानी जयपुर में शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लाभार्थी जनसंवाद सभा में समीपवर्ती ग्राम समूंची निवासी वैकुण्ठी देवी जाटव पत्नी खिल्लीराम जाटव 60 बर्ष की जयपुर गांधीनगर थाना ईलाके में स्थित कॉमर्स कॉलेज के सामने चौपयिा वाहन की चपेट में आने पर मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतका वैकुण्ठी देवी जाटव जो कि अपन परिवार की मुखिया सदस्या थी। मृतका के परिवार में उसके इकलौते बेटे अशोक जाटव व उसकी पत्नी किरण जाटव है। परिवार की हालत बहुत ही दयनीय बताई जा रही है।

नहीं मिला सरकारी योजना का लाभ

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृृतका की पुत्रवधु किरण जाटव ने बताया कि उन्हे अभी तक कोई भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल पाया है। पुत्रवधु के अनुसार उन्होनें मकान हेतु इंद्रा आवास योजना, शौचालय निर्माण की योजना तथा गैस कनैक्शन हेतु अनेक बार ग्राम पंचायत सरपंच तथा सचिव से कहा, इसके उपरान्त अभी तक उन्हे किसी भी तरह की योजना का लाभ नही मिल पाया है। किरण ने बताया कि उनके मकान पर सर ढकने के लिऐ छत भी नही है। मृतका की पुत्रवधु किरण जाटव व उनके पडौसी राजेन्द्र जाटव ने बताया कि शनिवार प्रात: करीब 9 बजे ग्राम पंचायत समूंची के सचिव सुधीन्द्र भारद्वाज द्वारा उनका इंद्रा आवास योजना का लाभ दिलाने का दिलासा देकर वैकुण्ठी देवी को जयपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की लाभार्थी जनसंवाद सभा में ले जाया गया था।

मामला अब सवालों के घेरे में

सायं करीब चार बजे चौपहिया वाहन से टक्कर लगने पर वैकुण्ठी की मौत होने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलतेे ही मृतका पुत्र अशोक जाटव व अन्य आस पास के लोग जयपुर के लिऐ रवाना हुये। किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही होने के उपरान्त लाभार्थी का दर्जा देकर वैकुण्ठी को जयपुर प्रधानमंत्री के लाभार्थी जनसंवाद सभा में ले जाने को लेकर विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि मृतका को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभार्थी होने के कारण जयपुर ले जाया गया था। जबकि स्थानीय देवऋषि गैसेज के इंजिनियर कुन्दनलाल शर्मा ने बताया कि उज्जवला योजना के अंतर्गत आने वाली लाभार्थियों की सूची में वैकुण्ठी देवी जाटव का नाम कहीं भी दर्ज नही है। जिसके चलते उन्हे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ नही मिल पाया है। महिला की मौत का यह मामला अब सवालों के घेरे में आ गया है।

‘मृतका वैकुण्ठी देवी को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिला था। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी होने की वजह से वैकुण्ठी को जयपुर ले जाया गया था।’

शिवराम मीना विकास अधिकारी, कठूूमर

‘मृतका का नाम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में लाभार्थियों की सूची में दर्ज है। अब उसको मुफ्त गैस कनैक्शन की सुविधा मिली है या नही इसका पता गैस ऐजेन्सी वालो से ही लगाया जा सकता है।

’ सुधीन्द्र भारद्वाज सचिव, ग्राम पंचायत समूंची