6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर बंद के दौरान हुए पथराव में इतने पुलिसकर्मी हुए घायल, अब मिलेगी यह सहायता

अलवर में 2 अप्रेल को बंद सर्मथकों ने पुलिस पर पथराव किया, इसमें 37 पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Apr 06, 2018

POLICEMAN INJURED IN VIOLENCE IN ALWAR

भारत बंद के दौरान अलवर में बंद समर्थकों के पथराव में घायल 37 पुलिसकर्मियों को पुलिस कल्याण निधि से सहायता राशि मिलेगी। इनमें 25 पुलिसकर्मी खैरथल व 12 पुलिसकर्मी एनईबी थाना क्षेत्र में आगजनी व पथराव के दौरान घायल हुए थे।

जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि अलवर बंद के दौरान साठ फुट रोड पर चेतक-4 के चालक हीरालाल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया, जिसमें चालक के सिर व जबड़े में गंभीर चोटें आई। जिसे 30 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, पथराव व आगजनी में घायल कोटकासिम थाने के उपनिरीक्षक भगवान सहाय व एमआईए थाना प्रभारी पवन चौबे को 15-15 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

मिलेगी 5-5 हजार की सहायता

पथराव में घायल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु, पुलिस उपाधीक्षक गिरधारीलाल, खैरथल थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव, एनईबी थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप को 5-5 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। इनके अलावा घायल हैडकांस्टेबल महेन्द्र सिंह, रामनारायण, सूबेसिंह, राकेश कुमार, कांस्टेबल सूरत सिंह, जयसिंह, विशम्भर दयाल, नरेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, संजय कुमार, उदयवीर, अजीत सिंह , देवेन्द्र सिंह, विजयपाल, अजय सिंह, रोहिताश, विनोद कुमार, इमामुद्दीन, अनिल कुमार, राकेश कुमार, टन्नू कुमार, रामकिशन, हेमराज, हरिराम, जगदीश, हीरालाल, योगेश कुमार, गुरदयाल, प्रकाशचंद, हरवीर सिंह व कांस्टेबल राजवीर सिंह को भी 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि मिलेगी।