
अलवर। जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दरअसल, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में फेले स्मोग का असर अलवर तक आ पहुंचा है। वातावरण में धूल, धुएं और प्रदुषण के मिश्रण से बना स्मोग घुला रहा। इसके चलते यहां की आबोहवा में प्रदुषण का गुबार और धुंधलापन बना रहा।