शनिवार को पुलिस ने गोतस्कर तालीम के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल ज्यूरिष्ट डॉ. केके मीणा के नेतृत्व में डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. दिनेश यादव व रेडियोलॉजिस्ट श्याम मोहन ने तालीम के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान चिकित्सकों को उसकी गर्दन में एक गोली फंसी मिली। पोस्टमार्टम में साफ हो गया कि गोतस्कर की मौत गोली लगने से हुई है। इस पर फाइनल ओपिनियन के लिए विसरा लेकर बैलेस्टिक, एफएसएल एवं स्टो पैथोलॉजी जांच के लिए भेजा गया है।