5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंगरेप: भावुक हुई पीडि़ता, राहुल गांधी से कहा दरिंदों को फांसी दिलाओ

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को थानागाजी गैंगरेप पीडि़ता से मिलने के लिए आए।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

May 17, 2019

Rahul Gandhi

अलवर/थानागाजी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को थानागाजी गैंगरेप पीडि़ता से मिलने के लिए आए। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह 10.15 बजे वे हैलीकॉप्टर से उतरे और 10.28 बजे सीधे पीडि़त परिवार के घर पहुंचे। वहां राहुल गांधी ने पीडि़त दम्पती से पहले अकेले में बात की, फिर कांग्रेस नेताओं को अंदर बुलाया। राहुल गांधी के पीडि़त परिवार से मिलने के दौरान मीडिया को वहां से दूर ही रखा गया था। पीडि़त परिवार ने राहुल गांधी से मुलाकात का विवरण पत्रिका से साझा किया। राहुल की पीडि़ता से हुई बात-

राहुल गांधी : पीडि़ता के सिर पर हाथ रखा और बोले, बहन मैं ही नहीं और पूरा इंडिया आपके साथ है। हिम्मत रखो आप हमें बताएं क्या करना है?

पीडि़ता : भइया, सभी गुनहगारों को फांसी होनी चाहिए।
राहुल : सभी गुनहगार पकड़े जा चुके हैं। आपके साथ न्याय होगा। आप बस हिम्मत रखें, क्योंकि आप जैसी बहनों की हिम्मत देश के लिए मिसाल होगी।

पीडि़ता : भावुक होकर, हमें इस घटना के बाद यहां रहना मुश्किल हो रहा है। रहा भी नहीं जा सकता। सरकार पुनर्वास करे और हम दोनों को नौकरी दी जाए।

राहुल : आप निश्चित रहें, अब यह हमारी चिंता है। बहुत जल्द सब व्यवस्था कर दी जाएगी।

इस बीच राहुल गांधी ने पीडि़ता पति से बात की तो वह रोने लगा। तभी राहुल ने उनकी पीठ थपथपाई और गले लगा लिया।

राहुल : यह बेहद दुखद घटना है। आपमें हिम्मत बहुत है। हौंसला रखो।

पीडि़ता का पति : राहुल गांधी को घटनाक्रम की जानकारी दी।
राहुल : ये बेहद दुखद है। मैं एक दिन पहले आना चाहता था, लेकिन खराब मौसम के कारण हैलीकॉप्टर उडऩे की अनुमति नहीं मिली।

15 मिनट बाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को अंदर बुलाया। राहुल ने निर्देश दिए कि पीडि़त परिवार की मांगें पूरी हो। मुख्यमंत्री गहलोत ने पीडि़त दम्पती को कहा कि आप निश्चित रहें, सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस दौरान करीब 10 मिनट तक संवाद हुआ।