29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / मौसम अलर्ट: कल हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम अलर्ट: कल हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठिठुरन

अरब सागर में बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला।मौसम विभाग के जारी अनुमान के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 22 Dec 2023, 12:37 PM IST

fbg.jpg

अरब सागर में बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके असर से धूप कम खिली और दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। सर्द हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। सुबह के समय पौधों पर ओस जमने लगी है। शहर में गुरुवार को सर्दी तेज रही।

मौसम विभाग के जारी अनुमान के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसका असर अलवर में भी दिखेगा और 23 व 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। स्कूली बच्चे भी ठिठुरते हुए पहुंचे।

कई लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन किया। दुपहिया वाहनों पर सर्द हवा शूल सी चुभती रही। अलवर का अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 21 डिग्री हो गया और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।