
हनुमानगढ़।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनज़र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी दौरे जारी हैं। मंगलवार को राहुल अलवर के मालाखेड़ा पहुंचे। यहां हुई जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी, भाजपा पार्टी और राजस्थान की वसुंधरा सरकार को कटघरे में रखा और जमकर निशाना साधा। राहुल ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इससे पहले राहुल का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी भाषण के HIGHLIGHTS
- 'नरेन्द्र मोदी जी ने अपने हर भाषण में युवाओं से कहा था कि नरेन्द्र मोदी हर साल 2 करोड़ युवाओं को देश में रोज़गार देगा।'
- 'अलवर में चार युवाओं ने आत्महत्या क्यों की?'
- 'हिंदुस्तान के किसान का कर्जा माफ करना पड़ेगा। नरेन्द्र मोदी जी को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता जवाब देगी'
- 'नरेन्द्र मोदी जी को आजकल डर लगता है कि जैसे ही वो राफेल, भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो जनता के बीच से कोई बोलेगा ‘चौकीदार चोर है’
- 'हिंदुस्तान के किसानों ने 45,000 करोड़ रुपये फसल बीमा के लिये दिया, जिसमें से 16,000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी जैसों की जेब में गया है। ये फसल बीमा योजना नहीं अंबानी योजना है।'
- 'राजस्थान के हर जिले में पर्यटन, हैंडीक्राफ्ट, जेम्स, ज्वेलरी जैसा कुछ न कुछ काम होता है। रूप सिंह जैसे लाखों युवाओं को कांग्रेस पार्टी बैंक के दरवाजे खोलकर बैंक लोन देगी'
- 'हिंदुस्तान के किसानों ने 45,000 करोड़ रुपये फसल बीमा के लिये दिया, जिसमें से 16,000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी जैसों की जेब में गया है। ये फसल बीमा योजना नहीं अंबानी योजना है'
- 'नरेन्द्र मोदी जी को आजकल डर लगता है कि जैसे ही वो राफेल, भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो जनता के बीच से कोई बोलेगा ‘चौकीदार चोर है’
- 'हिंदुस्तान के किसान का कर्जा माफ करना पड़ेगा। नरेन्द्र मोदी जी को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता जवाब देगी '
- '2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब वसुंधरा और मोदी ने जो भी वायदे किये सब झूठे निकले'
- 'हर भाषण में मोदी कहते हैं भारत माता की जय, ये भारत माता क्या है?
- 'किसान हैं, माता बहनें हैं, मजदूर हैं, हम सबको मिलाकर देश हैं, इनको कहना चाहिए कि अंबानी की जय, मेहुल चौकसी की जय'
- 'आपने किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया'
- 'क्या ये भारत माता नहीं हैं' ? क्या देश में इनके लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए?
- 'मैं मोदी के ऑफिस में एक बार गया था, दूसरी बार नहीं, मैं समझ गया, मैंने कहा, किसान आत्महत्या कर रहा है, किसी भी प्रदेश में देख लीजिए'
- 'युवा सुसाइड अटेम्ट कर रहा है, एक साथ 4-4, आपके कमरे में राहुल गांधी किसान की सोच, किसान का दर्द लाया है, अलवर के किसान का कर्ज माफ कर दीजिए'
- 'आज युवा के दिल में जो दर्द है,दुख है, राजस्थान में नहीं, हिंदुस्तान के हर युवा के दिल में दर्द है'
- 'मोदीजी ने आपसे कहा था हर घर में गैस सिलेंडर देंगे, कांग्रेस की सरकार में आपको सिलेंडर मिलता था 300 रुपए का, और अब वो ही सिलेंडर मिल रहा है 1000 रुपए में'
- 'कर्जमाफी पर कांग्रेस एक इंच पीछे नहीं हटेगी, हिंदुस्तान के किसान का कर्ज माफ होना पड़ेगा'
- 'मोदी जी को राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ की सरकार जवाब देगी, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी, 10 दिन में राजस्थान के किसानों का कर्ज माफ होगा'
- ''कर्जमाफी पर कांग्रेस एक इंच पीछे नहीं हटेगी, हिंदुस्तान के किसान का कर्ज माफ होना पड़ेगा'
Updated on:
04 Dec 2018 03:12 pm
Published on:
04 Dec 2018 01:52 pm
