11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : रामगढ़ से पति को उम्मीदवार बनाया, यह जानकर कांग्रेस के दिग्गज नेता की पत्नी हुई मायूस

Ramgarh Assembly Seat : रामगढ़ विधायक का कटा टिकट उनके पति को बनाया उम्मीदवार। उम्मीदवार की पत्नी मायूस।

less than 1 minute read
Google source verification
congress_1.jpg

Congress

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में उम्मीदवारों की घोषित लिस्ट के बाद कई रोचक मामले देखने को मिल रहें हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक का पार्टी ने टिकट काट दिया। इसके बाद उनकी जगह उनके पति को रामगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद तो मामला भड़का गया। पार्टी की वजह से विधायक जी के घर मुंह फुलाव्वल हो गया है। टिकट घोषणा के बाद घर में लड़ाई हो रही है। मामला रामगढ़ विधानसभा सीट का है। जहां से वर्तमान में विधायक सफिया जुबेर खान हैं। कांग्रेस ने रामगढ़ विधानसभा सीट ने उनके पति मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान उम्मीदवार बनाया है।

इस जानकारी के बाद तो पत्नी सफिया जुबेर खान कांग्रेस पार्टी से फैसले से मायूस हो गईं। वह बोलीं - ये गलत हुआ है। सफिया ने माना कि पार्टी ने मुझसे अच्छे प्रत्याशी को टिकट दिया। पर मेरा टिकट कटना अच्छा नहीं लगा। खराब लगा। अच्छा है पार्टी ने जनता को तवज्जो दी। ऐसी चर्चा है कि जुबैर खान, प्रियंका गांधी के बेहद करीबी हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : BSP की एक और लिस्ट जारी, जानें 4 उम्मीदवारों के नाम

रामगढ़ विधानसभा का सियासी गणित

जुबेर खान रामगढ़ से 6 बार चुनाव लड़े। जुबेर खान 3 बार 1990, 1993 और 2003 में विधायक रह चुके हैं। वे एआईसीसी सचिव भी रहे हैं। लगातार दो बार 2008 और 2013 में हारने की वजह से चुनाव 2018 में उनका टिकट काटकर पत्नी सफिया जुबेर खान को दिया गया था। सफिया ने भाजपा के सुखवंत सिंह को 12 हजार 228 वोट से हराया था।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : JJP की पहली सूची जारी, जानें भाजपा-कांग्रेस के किन उम्मीदवारों को देंगे ये बड़ी चुनौती