Alwar News: अलवर। राजस्थान में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने नए जिले बनाए, लेकिन नए जिलों के आर्थिक ढांचा सुदृढ़ करने के लिए लगाए जा रहे अफसरों को सरकार ने ’फुटबॉल’ बनाया हुआ है। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अफसरों को चार-छह महीनों से ज्यादा नहीं टिकने दिया जा रहा। खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में भी अफसर लंबी पारी नहीं खेल पा रहे।