Jaipur News: जयपुर। राजधानी जयपुर में होने वाली भजनलाल कैबिनेट की बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई है। ऐसे में तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब भजनलाल कैबिनेट की बैठक 29 सितम्बर को तय की गई है। माना जा रहा है कि लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इस मीटिंग के बाद बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।