11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में मेव समाज की कार्यकारिणी पंचायत के दौरान बीजेपी विधायक सम​र्थकों के साथ पहुंचे, फिर यह हुआ, देखें विडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rajesh

Aug 08, 2018

mla

अलवर

रकबर मॉब लीचिंग मामले में मेव समाज की पंचायत शहर के मेव वोर्डिंग में हुई। जिसमें जिले और जिले के बाहर के मेव समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। मेव समाज के संरक्षक शेर मोहम्मद ने बताया कि यह पंचायत उनकी समाज की कार्यकारिणी की पंचायत है जिसको कथितभाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर महापंचायत का रुप दिया जा रहा है उधर प्रशासन ने एतिहात के तौर पर बोर्डिंग के आसपास इलाके में पुलिस जाप्ता भी तैनात कर दिया।

मेव समाज की कोई भी पंचायत नहीं होने दूंगा
शहर की मेव बोर्डिंग में चल रही गौ तस्कर रकबर मॉब लीचिंग मामले में मेव समाज की पंचायत के दौरान शहर के भाजपा विधायक बनवारी लाल सिंघल भी मेव बोर्डिंग परिसर के बाहर गाड़ी से पहुंचे उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन पुलिस ने उनको गाड़ी में बैठा कर वापस रवाना कर दिया गौरतलब है कल ही भाजपा विधायक बनवारी लाल सिंघल ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट की थी कि शहर में मेव समाज की कोई भी पंचायत नहीं होने दूंगा । मामले को लेकर पुलिस खासी सतर्क नजर आई।

खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते हैं
अलवर के शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि कैसी माह पंचायत, अलवर में गौ तस्करों के समर्थन में कोई पंचायत नहीं होने देंगे। एक पत्रकार वार्ता में बोलते हुए विधायक ने कहा कि हरियाणा के गौ तस्कर अलवर में आकर खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते हैं और यहां के कुछ लोग उनका समर्थन करते हैं व उनको संरक्षण देते हैं। इससे जिले का माहौल खराब होता है। गौ तस्कर कच्चे रास्तों का उपयोग करते हैं। जिन रास्तों पर पुलिस तैनात है। उन रास्तों को काम में नहीं लेते हैं। गौ तस्कर हरियाणा के रहने वाले है व घटना गोविंदगढ़ में हुई है। ऐसे में पंचायत अलवर में क्यों।