5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगढ़ ‘घमासान’ आज, सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुआ मतदान, कांग्रेस-भाजपा-बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Nakul Devarshi

Jan 28, 2019

Ramgarh Assembly Election 2019, BJP Congress BSP contest

अलवर।

विधानसभा आम चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के दौरान शेष रहे रामगढ़ (Ramgarh) में मतदान को सोमवार प्रातः 8 बजे से शुरू हो गया। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। रामगढ़ में कुल 278 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 35 हजार 625 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता और 1 लाख 46 हजार 613 पुरुष मतदाता हैं। सभी 278 मतदान केंद्रों पर 1280 र्कामिक मतदान प्रक्रिया को संपादित करेंगे।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी, 3 एफएसटी, 3 एसएसटी तथा 3 वीएसटी निरंतर क्रियाशील है। इसके अलवा 9 एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए हैं।

इससे पहले रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया। चुनाव में 20 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें Congress की सफिया जुबेर खां, BJP के सुखवंत सिंह एवं BSP के जगत सिंह शामिल हैं।

क्षेत्र में पखवाड़ेभर से चुनावी गहमागहमी शुक्रवार को चरम पर रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Deputy CM Sachin Pilot) ने रामगढ़ में सभा की। भाजपा के अनेक नेता-विधायक भी क्षेत्र में चुनावी दौरों पर रहे। बसपा भी दम झोंक रही है। शनिवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद रैली और सभा आदि का दौर थम गया।