17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसने किया था सात माह की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सात माह की मासूम से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 11 May 2018, 3:26 PM IST

Rape accused with minor girl arrested

थाना क्षेत्र के एक गांव में सात माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

सीओ संजना सैनी व एसएचओ प्रहलाद सहाय ने बताया कि बुधवार देर बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ मई की शाम को वह कहीं गया था। उसकी सात माह की बच्ची उसकी दृष्टिहीन भाभी के पास सो रही थी। शाम करीब छह बजे पिन्टू पुत्र सोहनलाल आया और भाभी के पास से उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने उठा ले गया। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुशीला देवी तथा उसकी मां नत्थी देवी पानी लेने गई हुई थी। उसने अपनी भाभी से बच्ची के बारे में पूछा तो उसने सारी बात बताई।

हमने बच्ची को तलाश किया तो वह एक खेल मैदान में लहूलुहान मिली। रिपोर्ट में एक अन्य व्यक्ति पर आरोपित को अपने मकान में छुपाने का आरोप भी लगाया गया। मामले में पुलिस ने देर रात आरोपित पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से खून से सना एक प्लास्टिक का खाली कट्टा, नशे का सामान, खून से सनी मिट्टी सहित आरोपित के खून से सने कपड़े आदि जब्त किए हैं।

गीतानन्द शिशु चिकित्सालय में चल रहा है बच्ची का उपचार

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्ची को उपचार के लिए अलवर रवाना किया। बच्ची के रवाना होते ही एडीशनल एसपी(ग्रामीण)डॉ.मूल सिंह राणा ने सीएमएचओ से वार्ता कर गीतानन्द शिशु अस्पताल में पहले ही इलाज की सारी तैयारियां करवा दी। बच्ची के पहुंचते ही उपचार शुरू हो गया। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोपित एक बच्ची का पिता

सात माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपित पिन्टू एक बच्ची का पिता है।