6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित महिला को बंधक बनाकर ढाई साल की बच्ची के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां-बेटी की हुई ऐसी हालत

बदमाशों ने दलित महिला को सूने मकान में ले जाकर ढाई साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 16, 2018

Rape of dalit women in front of her daughter of neemrana alwar

दलित महिला को बंधक बनाकर ढाई साल की बच्ची के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां-बेटी की हुई ऐसी हालत

अलवर के नीमराणा में औधोगिक क्षेत्र की एक बीयर कंपनी की दलित श्रमिक के साथ कंपनी के एक श्रमिक ने नौकरी दिलाने के अहाने हरियाणा ले जाकर 6-7 दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीडि़ता के साथ उसकी ढ़ाई साल की मासूम बेटी भी थी। शनिवार सुबह आरोपी पीडि़ता को छोडकऱ फरार हो गए। पीडि़ता ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी।

पुलिस के अनुसार बीयर कंपनी में काम करने वाली दलित महिला ने मामला दर्ज कराया है कि कंपनी में साथ काम करने वाला हरियाणा महेन्द्रगढ़ निवासी प्रवीण यादव उसे दूसरी कम्पनी में नौकरी लगवाने के बहाने 13 जुलाई को बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। उसके साथ एक युवक और भी था। वह बपने साथ ढ़ाई साल की बेटी को भी ले गई। आरोपी उसे पहले उसे नीमराणा में एक फ्लैट पर पहुंचा। फिर बोला कि अभी संबंधित आदमी नहीं आया है। वह आए तब तक मेरे कमरे पर चलते हैं। यह कहकर आरोपी पीडि़ता को जंगल के रास्ते एक सूने मकान में ले गया। जहां उन दोनों ने महिला और उसकी बेटी को बंधक बना कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता का मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। फिर उसने अपने कई दोस्तों को बुला लिया। उसके दोस्तों ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद अगले दिन सुबह प्रवीण यादव व उसका दोस्त उसे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 नीमराणा मोड़ पर स्थित पुलिया के नीचे छोड़ गए। जहां से वह हाइवे पर अपने किराए के मकान पर चली गई। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों व परिचितों को दी।

बेटी रोती रही, आरोपी शोषण करते रहे

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी मासूम बेटी के सामने ही आरोपी दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान वह और उसकी बेटी रोती रही, लेकिन आरोपी नहीं माने और कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि उसका पति मध्यप्रदेश गया हुआ है। मामले की जांच बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक जनेश सिंह तंवर को सौंपी गई है।