5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरिस्का के कुख्यात शिकारी के भाई ने उठाया ऐसा कदम, अधिकारियों में मचा हडक़ंप

सरिस्का में शिकार के संदेह के दौरान दी गई दबिश में शिकारी के भाई ने आत्मसमर्पण किया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 16, 2018

Sariska hunter's brother surrender in front of court

सरिस्का के कुख्यात शिकारी के भाई ने उठाया ऐसा कदम, अधिकारियों में मचा हडक़ंप

अलवर. सरिस्का स्थित खरेंटा गांव में गत दिनों खेत में मृत जंगली शूकर को घर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार सबेर सिंह के भाई ने रविवार को सरिस्का प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंप दिया।

सरिस्का के डीएफओ हेमंत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों खरेंटा गांव में बटाई पर खेत लेकर फसल करने वाले सबेर सिंह को जंगली शूकर के शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। हालांकि पूछताछ में आरोपी सबेर सिंह ने अब तक टाइगर के शिकार की किसी भी घटना से इनकार किया है, लेकिन खेत में श्वान के हमले में मृत जंगली शूकर को घर ले जाने की बात स्वीकार की। वहीं आरोपी सबेर के भाई बलवंत सिंह ने भी सरिस्का प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा है।

शिकार के कुछ और आरोपियों पर भी नजर

सरिस्का प्रशासन की शिकार के कुछ और आरोपियों पर भी नजर है। संभवतया जल्द ही इस मामले से जुड़े कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

पूछताछ में खुल सकती है कलई

शिकार के आरोपियों से पूछताछ में सरिस्का में साढ़े चार महीने से गायब बाघिन एसटी-5 की कलई खुल सकती है। गिरफ्तार आरोपियों से बाघिन एसटी-5 व अन्य बाघों के शिकार के बारे में पूछताछ की जा रही है। सरिस्का प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही शिकार की घटनाओं का खुलासा हो सकेगा।

Read More : सामने आया सरिस्का के सबसे ताकतवर बाघ की मौत का कारण, इस वजह से हुई थी मौत

सरिस्का के जंगलों पर है इनकी बुरी नजर, कई बीघा जमीन पर जमाना चाहते हैं कब्जा