6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबू शोभाराम कॉलेज में इस छात्र ने पकड़ा प्रिंसिपल का कॉलर, पुलिस से की अभद्रता, पुलिस ने सिखाया सबक

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 31, 2018

SFI student leader pulls collar of babu shobharam college principle

बाबू शोभाराम कॉलेज में इस छात्र ने पकड़ा प्रिंसिपल का कॉलर, पुलिस से की अभद्रता, पुलिस ने सिखाया सबक

अलवर. बीस-पच्चीस छात्रों को लेकर आट्र्स कॉलेज में हंगामा करने एवं प्रिंसीपल का कॉलर पकडऩे वाले एक छात्र नेता व उसके साथी की पुलिस ने सोमवार को धुनाई कर दी। बाद में प्रिंसीपल की रिपोर्ट पर दोनों को राजकार्य में बाधा व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शिवाजी पार्क थाना प्रभारी रामरूप मीणा ने बताया कि एसएफआई का कथित अध्यक्ष एवं छात्र नेता पंकज सावरिया सोमवार को 20-25 छात्रों को लेकर आट्र्स कॉलेज पहुंचा और नारेबाजी करने लगा। बाद में वह और उसके साथी प्रिंसीपल के कमरे में घुस गए और प्रिंसीपल ब्रजभूषण शर्मा की कॉलर पकड़ ली। उनसे अभद्र व्यवहार किया।

कॉलेज प्रशासन की सूचना पर मौके पर सिग्मा भेजी गई। सांवरिया ने सिग्मा के पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की और कहा कि पुलिस को अपनी मु_ी में रखता हूं। इस पर मौके पर एक और सिग्मा भेजी गई, फिर भी हालात नहीं सुधरे। इस पर वे खुद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्रनेता पंकज सावरिया व उसके साथी कपिल को पुलिस ने मौके पर ही सबक सिखाया और दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पंकज पूर्व में भी पुलिस से अभद्रता कर चुका है।

उत्कृष्ट महाविद्यालयों का चयन होगा

अलवर. राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से जिले के श्रेष्ठ उत्कृष्ट विद्यालयों को पुरस्कार दिए जाएंगे। मीडिया प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि इसके लिए 7 अगस्त तक कॉलेज आवेदन कर सकेंगे।

स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध प्रवेश की तिथियों में संशोधन

अलवर. राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में प्रवेश के लिए तिथियों में संशोधन किया गया है। जीडी कॉलेज की प्रवेश प्रभारी सरिता जैन ने बताया कि मूल प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि अब 1 अगस्त होगी। इसी दिन फीस जमा करा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 2 अगस्त को होगा। रिक्त सीटों पर 2 अगस्त से फार्म भरे जाएंगे।

परीक्षा की आंसर-की जारी

अलवर. मत्स्य विश्वविद्यालय ने 28 व 29 जुलाई को हुई सहायक कर्मचारी व लिपिक ग्रेड परीक्षा की आंसर की जारी की है। भर्ती प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कोई भी अभ्यर्थी अपनी आपत्ति 1 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकता है।