25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरंगा क्विज प्रतियोगिता में मिलेगा सियाचिन यात्रा का मौका

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माई भारत) पोर्टल की ओर से तिरंगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

representative picture

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माई भारत) पोर्टल की ओर से तिरंगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। अलवर जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शीर्ष 25 विजेताओं को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री के साथ सियाचिन की यात्रा करने का अनोखा अवसर मिलेगा। हालांकि, इस यात्रा के लिए विजेताओं का चयन केवल 21 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं में से किया जाएगा। अंतिम 25 विजेताओं का चयन शीर्ष स्कोर करने वालों में से लॉटरी पद्धति से होगा।

युवा वर्ग में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि सियाचिन जैसी उच्च हिमालयी सीमा का अनुभव जीवनभर की यादगार उपलब्धि माना जाता है।