28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्य मंत्री संजय शर्मा ने ऑटो टिप्पर चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

अलवर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को ‘स्वच्छता अभियान: एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम के तहत अलवर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को ‘स्वच्छता अभियान: एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम के तहत अलवर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत होप सर्कस से हुई, जहां दोनों मंत्रियों ने आमजन के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। खास बात यह रही कि मंत्रीगण खुद ऑटो टिप्पर में बैठे नजर आए। इस दौरान राज्य मंत्री संजय शर्मा ने ऑटो टिप्पर की ड्राइवर सीट संभाली, जबकि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव हेल्पर की जगह बैठे।


कार्यक्रम में मंत्रीगणों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास सफाई बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अभियान में 40 से अधिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान शहर में स्वच्छता और जनभागीदारी का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।