5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉब लीचिंग मामला:​​​​​रकबर को इंसाफ दिलाने के लिए हरियाणा व राजस्थान के इन गावों की पंचायत हुई

21 जुलाई की रात्रि को कोलगांव के रकबर की राजस्थान के रामगढ़ पुलिस स्टेशन के अंर्तगत गांव ललावंड़ी में भीड़ ने गोतस्कर समझकर पीट पीटकर हत्या कर दी थी...
2 min read
Google source verification
panchayat file photo

panchayat file photo

(फिरोजपुर झिरका) : माॅब लिंचिंग का शिकार हुए रकबर के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए कोलगांव में हरियाणा एवं राजस्थान के आठ गावों के लोगों की पंचायत हुई। इसमें 40 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।


21 जुलाई की रात्रि को कोलगांव के रकबर की राजस्थान के रामगढ़ पुलिस स्टेशन के अंर्तगत गांव ललावंड़ी में भीड़ ने गोतस्कर समझकर पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हालांकि रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को भी इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। लेकिन रकबर के परिवार को इंसाफ दिलाने तथा निष्पक्ष जांच करवाने के लिए कोलगांव में हरियाणा एवं राजस्थान के आठ गावों के लोगों की पंचायत हुई।

इन गावों के लोग हुए पंचायत में शामिल

इन आठों गावों के सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। पंचायत में कोलगांव, दोहा, सायंमीरबास, इब्राहिमबास, भाकड़ोजी, पथराली, साहपुर जबकि राजस्थान के करमला, मौनपुर तथा भूड़बास गांव के लोग शामिल हुए।


29 जुलाई को कोलगांव में होगी महापंचायत

पूर्व जिला पार्षद सिराजुदीन ने बताया कि 29 जुलाई को कोलगांव में रकबर के ही घर पर ही महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा एवं राजस्थान के मुस्लिम नेताओं सहित 36 बिरादरियों के नेताओं को बुलाया जाएगा। इस महापंचायत में रकबर के परिजनों को इंसाफ दिलाने की रणनीति तय की जाएगी।

अंत में यह बात आई सामने

बता दें कि गोतस्करी के शक में अलवर के रामगढ़ के गांव ललावंडी के जंगलों में शुक्रवार रात एक युवक की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रकबर के रूप में हुई। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और बाद में इस मामले में कई खुलासे हुए। अंत में यह बात सामने आई कि पुलिस घायल रकबर को अस्पताल न ले जाकर थाने ले गई और जांच पड़ताल में समय जाया होने से उसकी जान चली गई।

यह भी पढे:गृहमंत्री ने माना- पुलिस हिरासत में हुई अकबर की मौत, न्यायिक जांच के आदेश