7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​​​​​हरियाणा के मुख्यमंत्री के सचिवालय में एक साल में दूसरा फेरबदल, जानिए किसको मिली कौनसे विभाग की जिम्मेदारी

www.patrika.com/haryana-news

2 min read
Google source verification
cm

cm

(चंडीगढ): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सचिवालय में पिछले एक साल में दूसरा फेरबदल किया गया है। फेरबदल में मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव राजेश खुल्लर को पहले की तरह सबसे अधिक 19 विभाग दिए गए हैं।


खुल्लर को दिए गए यह विभाग

सचिवालय में दूसरे नम्बर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता को 11विभाग सौंपे गए है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पहला फेरबदल पिछले 19 मार्च को किया गया था। खुल्लर को विधायी मामले,विकास और पंचायत,आयुष,आबकारी व कराधान,वित्त,पावर,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं वन्य जीव,सामान्य प्रशासन व कार्मिक,स्वास्थ्य,गृृह,आपराधिक जांच व न्याय प्रशासन,उद्योग एवं खान,चिकित्सा शिक्षा,लोक निर्माण,राजस्व,पुनर्वास,उच्च शिक्षा,स्कूल शिक्षा,तकनीकी शिक्षा व नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग सौंपे गए है। खुल्लर मुख्यमंत्री कार्यालय और इसकी संस्थापना के प्रभारी रहेंगे। वे उन विभागों को भी देखेंगे जो कि किसी अन्य को आवंटित नहीं किए जायेंगे।

राकेश गुप्ता के पास इन विभागों की जिम्मेदारी

अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता सहकारी,इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी,औद्योगिक प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी,रेन्यूएबल एनर्जी,सामाजिक न्याय व अधिकारिता,श्रम और नियोजन,अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग,महिला एवं बाल विकास,सांस्कृतिक मामले और कृृषि विभाग देखेंगे। गुप्ता को श्रम और नियोजन विभाग मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह से मिला है। सांस्कृतिक विभाग दूसरे ओएसडी कैप्टेन भूपिंदर सिंह से मिला है। भूपिंदर सिंह को काॅनफेड का अध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य विभाग इनके पास

मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव मनदीप सिंह बराड को चुनाव,पर्यावरण,आवासन,सिंचाई,विज्ञान व तकनीकी,मत्स्य पालन,पशुपालन,शहरी निकाय,भवन निर्माण विभाग सौंपे गए है। बराड को शहरी निकाय विभाग गुप्ता से मिला है। पशुपालन विभाग उन्हें पहली बार दिया गया है। परिसहाय रजनीश गर्ग जेल और परिवहन देखेंगे। परिसहाय आलोक वर्मा खेल,युवा मामले व पर्यटन देखेंगे। ओएसडी अमरजीत सिंह मुख्यमंत्री राहत कोष,मुख्यमंत्री की घोषणाएं,वक्फ और हरियाणा ग्रामीण विकास कोष देखेंगे। ओएसडी अमरेन्द्र सिंह से लेकर श्रम और नियोजन गुप्ता को सौंपे गए है । वे प्रिंटिंग और स्टेशनरी,पुराभिलेख और संग्रहालय देखेंगे। भूपेश्वर दयाल पुराभिलेख व जनशिकायत देखेंगे ।