11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एल एंड टी के अधिकारियों पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

एल एंड टी के कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

2 min read
Google source verification
Ambedkarnagar

Ambedkarnagar

अम्बेडकर नगर. बीते 19 अगस्त को एनटीपीसी में काम कर रही कंपनी एल एंड टी के कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 पिस्टल और एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए तीन बदमाशों में से दो बदमाश पांच-पांच हजार के इनामी हैं।

गौरतलब है कि 19 अगस्त को निर्माणाधीन एनटीपीसी के विस्तारीकरण यूनिट में काम करा रही देश की जानी मानी कंपनी एल एंड टी में ठेका हासिल करने के लिए एल एंड टी के कर्मचारियों पर उस समय अज्ञात मोटर साइकिल हमलावरों ने कंपनी के इंजीनियरों और कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके घायल कर दिया था। जब वे लोग इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसान पुर गांव में स्थित अपने आवासीय परिसर से स्कार्पियो गाड़ी से निकल कर एन टी पी सी के निर्माणधीन प्लांट की तरफ जा रहे थे तब अचानक मुख्य सड़क पर पहुँचते ही तीन अज्ञात मोटर साइकिल बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके तीन लोगों को घायल कर दिया था।

स्वॉट टीम को ऐसे मिली अपराधियों को पकड़ने में सफलता-
इस घटना के बाद थाना इब्राहिमपुर पुलिस और स्वाट टीम लगातार घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही थी। फायरिंग करने के बाद क्षेत्र का एक हिस्ट्री शीटर बदमाश ने खुद थानाध्यक्ष के मोबाइल फोन कर फोन करके इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली थी। उसी मोबाईल नंबर को पुलिस और स्वॉट टीम ने सर्विलांस पर लेकर तहकीकात करते और अंततः इन बदमाशों को चिन्हित करने के बाद पकड़ने का प्रयास किया था।

31 अगस्त की शाम पुलिस को सूचना मिली की ये तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर टांडा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेरा बंदी करके उसी समय तीनों बदमाशों को गिरफ्फ्तार कर लिया और इनके कब्जे से असलहा बरामद करने के साथ ही इनके निशानदेही पर दो मोटर साइकिलें भी बरामद की है।

अपराधों का लंबा इतिहास है इन अभियुक्तों का-

पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने इन अपराधियों के पकड़े जाने के बाद एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जिन अभियक्तों को पकड़ा गया है, उसमें से दो अभियुक्तों सूरज वर्मा उर्फ़ पेशकार और राम चंदर वर्मा काफी समय से अन्य मामलों में वांछित थे, जिन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि इन अभियक्तों की जानकारी मिलने पर टीम ने जब इनका पीछा किया तो इनकी तरफ से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस जवान बाल बाल बचे। उसके बाद पुलिस के जावनों ने अदम्य साहस दिखाते हुए तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने कई और जघन्य अपराधों में लिप्त होने के अपने अपराध को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ जिले के कई थानों में कई मुक़दमे हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, बलबा, फिरौती समेत कई धाराओं में मुकदमा पहले से दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग