6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन लेने सोसायटी गए लोगों पर गरजती हुई गिरी मौत, 2 ने तोड़ा दम, एक गंभीर

लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगराकला में गिरी आकाशीय बिजली, घायल का मिशन Hospital मे चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification
Sky lightning

Sky lightning

लखनपुर. राशन लेने गांव की सोसायटी में शनिवार की शाम काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बारिश शुरु हो गई। लोग बारिश से बचने सोसायटी से इधर-उधर चले गए। इसी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में 3 ग्रामीण आ गए। हादसे में 2 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायल ग्रामीण को वहां मौजूद अन्य लोगों द्वारा तत्काल मिशन Hospital अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है। इधर ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि गांव में 3 सरकारी भवनों पर तडि़त चालक लगा हुआ है, इसके बावजूद यहां आसमानी बिजली गिर रही है। उन्होंने तडि़त चालक की जांच कराए जाने की मांग की है।


सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड स्थित ग्राम गुमगराकला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शनिवार की शाम करीब 4 बजे सोसायटी दुकान में राशन लेने गांव के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी राशन लेने में व्यस्त थे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने ग्रामीण इधर-इधर भागने लगे।

कुछ राशन दुकान में ही रुक गए जबकि कुछ लोग बाहर निकलकर दूसरा ठिकाना खोजने लगे। इसी बीच तेज आवाज के साथ वहां आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में गांव के ही 3 ग्रामीण आ गए। हादसे में अजय कुशवाहा पिता रामाशंकर कुशवाहा 27 वर्ष व फूलसाय गोंड़ पिता सुमन गोंड़ 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कपूर साहू पिता रामनारायण साहू 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे मिशन Hospital अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर मौके पर लखनपुर पुलिस पहुंची। उन्होंने पंचनामा पश्चात दोनों शव को पीएम के लिए Hospital भिजवाया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया है। घटना से गांव में मातम पसरा है।


3 तडि़त चालक किसी काम के नहीं!
आकाशीय बिजली से 2 ग्रामीणों मौत के बाद गुमगराकला के ग्रामीणों में जहां दहशत का माहौल है वहीं नाराजगी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र, स्कूल व पंचायत भवन स्थित है। इन शासकीय भवनों पर तडि़त चालक लगा हुआ है, इसके बावजूद बार-बार गांव में आकाशीय बिजली गिर रही है। उनका कहना है कि तडि़त चालक अच्छी क्वालिटी के नहीं लगाए हैं तभी यहां बार-बार ऐसी घटना हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इन भवनों पर लगे तडि़त चालक की जांच कराए जाने की मांग की है।


9 दिन में 3 की मौत, 2 घायल
पिछले 10 दिनों के भीतर ग्राम गुमगराकला में 4 बार आकाशीय बिजली गिर चुकी है। इसमें एक मासूम सहित 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं इसकी चपेट में आकर 4 मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि 1 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। जबकि शनिवार को 2 लोग अकाल मौत के मुंह में जा चुके हैं। बार-बार गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग