रहने का नहीं करता था मन
पुलिस की पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उन्हें हॉस्टल में रहने का मन नहीं करता था, इस कारण दोनों वहां से भाग निकलीं। पुलिस द्वारा हॉस्टल प्रबंधन को सूचना देने के साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन व हॉस्टल प्रबंधन मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं को उनके सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।