
ASI Rajesh Pratap Singh
बैकुंठपुर/पटना. कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत ग्राम पंचायत रनई के बांसपारा मोड़ के पास १६ दिसंबर की रात पंडो जनजाति के ६ लोगों ने एएसआई की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। एएसआई को नाजुक हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 फरार हैं।
16 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे सूरजपुर जिले के भैयाथान थाने में पदस्थ एएसआई राजेश प्रताप सिंह ग्राम रनई के बांसपारा मोड़ पर एक गड्ढे में जख्मी हालत में पाए गए थे। पटना पुलिस व ग्रामीणों की मदद से तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।
यहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम के निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा था। इसी बीच रविवार की रात करीब 12.30 बजे घायल एएसआई की मौत हो गई है। मामले में एएसआई पर प्राणघातक हमला करने वाले ४ पंडो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं २ आरोपी फरार हैं। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
आरोपियों ने शराब के नशे में हमला करने की बात कबूल की है। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 307, 341, 397 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर और भी धाराएं लग सकती हैं।
एएसआई से आरोपियों का हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर की रात करीब 3 बजे किसी केस के सिलसिले में अपने ड्राइवर के साथ लौटने के दौरान आरोपियों व एएसआई के बीच विवाद हो गया था। एएसआई ने बीच सड़क पर चल रहे आरोपियों को किनारे चलने कहा था। इस दौरान सभी आरोपी नशे में थे।
इसके बाद आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। हमले में एएसआई का ड्राइवर भी घायल हो गया था। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल हुआ था। उसने ही मामले की जानकारी भैयाथान थाने में दी थी।
हत्या का अपराध होगा दर्ज
मामले में केस डायरी आने के बाद 302 धारा और जोड़ी जाएगी। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
एके मानिकपुरी, प्रभारी पटना थाना
Updated on:
19 Dec 2017 12:48 pm
Published on:
18 Dec 2017 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
