8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big fraud: बर्तन-जेवर चमकाने पहुंचा था शख्स, महिला ने दे दी सोने की चेन तो 5 मिनट में लग गई ढाई लाख की चपत

Big fraud: बर्तन व जेवर साफ करने के बहाने अज्ञात शख्स ने महिला को लिया झांसे में, महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

2 min read
Google source verification

Demo pic

अंबिकापुर. बर्तन व जेवर साफ करने के बहाने एक व्यक्ति ने महिला को झांसे में लिया और उसकी 5 तोले की सोने का चेन लेकर फरार हो गया। महिला मामले (Big fraud) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है। दरअसल शुरु में आरोपी ने पीतल का दीया व मूर्ति की चांदी की छतरी साफ कर लौटा दिया था। जब महिला ने सोने की चेन साफ करने के लिए दिया तो आरोपी ने जाल बुनकर उसे चपत लगा दी। गायब चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर मार्केट नवापारा निवासी इंदु सिंघानिया २० मार्च को घर में थी। दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति (Big fraud) ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने कहा कि वह तांबे व पीतल के बर्तन साफ करता है। उसने महिला से डेमो दिखाने की बात कही।

महिला ने पहले पीतल का दीपक साफ करने उसे कहा, जिसे उसने साफ कर वापस लौटा दिया। इसके बाद उसने कहा कि वह चांदी की मूर्ति व जेवरात भी साफ (Big fraud) कर देगा। इस पर महिला उसके झांसे में आती गई और घर से मूर्ति के ऊपर लगे चांदी की छतरी को साफ करने के लिए दिया। युवक ने उसे भी केमिकल से साफ कर दे दिया।

यह भी पढ़ें: Central Jail Ambikapur: Video: सेंट्रल जेल में कुख्यात बदमाशों के बैरक में मिला था मोबाइल और गांजा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Big fraud: सोने की चेन लेकर हुआ फरार

महिला को झांसे में लेने के बाद युवक ने कहा कि वह सोने के गहने (Big fraud) भी नए जैसा चमका देगा। इस पर महिला ने गले से ३० से 35 ग्राम की सोने की चेन निकालकर उसे साफ करने के लिए दिया। चेन हाथ में लेकर युवक ने महिला से स्टील का डिब्बा मंगाया और उसमें केमिकल व हल्दी पाउडर डालकर सोने की चेन डाल दिया।

इसके बाद उसने महिला से कहा कि इसे गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ा दीजिए। महिला किचन में जाकर गैस पर उसे गर्म होने के लिए चढ़ा दी। उसके पीछे युवक किचन में पहुंच गया और कहा कि इसमें हल्दी पाउडर कम है 2 चम्मच और डालिए।

महिला हल्दी पाउडर लेकर आई और उसमें डाल दी। इसके बाद युवक उसे बोला कि 5 मिनट बाद साफ हो जाएगा। फिर इसमें रखी चेन निकाल लेना। यह कहकर युवक वहां से फरार (Big fraud) हो गया।

यह भी पढ़ें:Big fraud: Video: नौकरी लगवा दूंगा कहकर शिक्षक ने ले लिए 10 लाख, फिर थमा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, यूपी से गिरफ्तार

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

5 मिनट बाद जब महिला स्टील के डिब्बे से सोने की चेन (Big fraud) निकालने गई तो उसमें चेन नहीं थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह हल्दी पाउडर निकालने गई थी। इसी बीच युवक डिब्बे से चेन निकाल चुका था। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग