26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलीपैड पर हंगामा: CM के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, वरिष्ठ नेता मेजर ने लगाई फटकार

Ambikapur News: बाबा कार्तिक उरांव का जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन अंबिकापुर स्थित नगर निगम कार्यालय के पास किया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Ambikapur News: बाबा कार्तिक उरांव का जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन अंबिकापुर स्थित नगर निगम कार्यालय के पास किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हेलीपैड पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हेलीपैड के पास बेरिकेट्स लगाए गए थे।

हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर पहुचंते ही स्वागत के लिए नजदीक जाने भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अच्छा नहीं लगा और वे सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर ही आक्रोशित हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की परवाह किए बगैर कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़कर आगे जाने लगे। इस दौरान आईजी भी वहां पहुंचे। इसके बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी।

वरिष्ठ नेता मेजर ने किया हस्तक्षेप

कार्यकर्ताओं की हरकत को देखकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई और कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हो। इसके बाद मामला शांत हुआ।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग