युवती की लाश मिलने पर उसके परिजन ने होटल में जमकर तोड़ फोड़ की है। परिजन का कहना है कि युवती के मोबाइल का लोकेशन मिलने पर परिजन व पुलिस होटल बेबीलोन पहुंचे थे, लेकिन प्रबंधन ने होटल का रूम नहीं खोला था। रविवार की सुबह दोबारा पुलिस पहुंची हो होटल प्रबंधन द्वारा कमरे को खोला गया। यहां के कमरा नंबर 416 में युवती की लाश मिली।