28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
5-7 लाख रुपए दो, जिलाअध्यक्ष बना देंगे… पूर्व MLA ने कांग्रेस सह प्रभारी पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप, Video वायरल
Play video

5-7 लाख रुपए दो, जिलाअध्यक्ष बना देंगे… पूर्व MLA ने कांग्रेस सह प्रभारी पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप, Video वायरल

Political News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा आरोप सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने दावा किया है कि पार्टी में जिला अध्यक्ष पद देने के नाम पर 5 से 7 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है।
Google source verification

CG Political News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा आरोप सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने दावा किया है कि पार्टी में जिला अध्यक्ष पद देने के नाम पर 5 से 7 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। इस संबंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बृहस्पति सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग के कई जिलों से सूचना मिली है कि एक व्यक्ति, जो स्वयं को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता मैडम का सेक्रेटरी बता रहा है, उम्मीदवारों से संपर्क कर रहा है। यह व्यक्ति एक महिला के माध्यम से बातचीत कर रहा है और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि “पैसा देने के बाद जिला अध्यक्ष बना दिया जाएगा।”

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि यह घटना पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच थी कि ब्लॉक और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से हो, जिसके लिए अन्य प्रदेशों से पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। अगर इस व्यवस्था पर सही ढंग से अमल किया गया, तो कांग्रेस को लाभ मिलेगा और पार्टी सत्ता में वापसी कर सकती है। बृहस्पति सिंह ने सह प्रभारी जरिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि संगठन में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़