दूसरा मुकाबला रायगढ़ व चिरमिरी की टीमों के मध्य खेला (Cricket news) गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चिरमिरी की टीम ने 10 ओवरों में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ की टीम ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर यह मैच जीता। एक समय रायगढ़ की टीम मैच में पिछड़ गई थी, लेकिन अंतिम के बल्लेबाजों ने अंतिम ढाई ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच जीत लिया।