अंबिकापुर. Fake liquor: शहरवासियों को गाड़ाघाट स्थित सरकारी शराब दुकान से मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है। शराब प्रेमी जिस शराब को असली समझकर पी रहे हैं, असल में वह मिलावटी है। इससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। शराब में की जा रही मिलावट की पोल शराब दुकान से निष्कासित कर्मचारी ने ही खोल दी है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी शराब में मिलावट करते दिख रहे हैं। यह वीडियो 20-25 दिन पुराना बताया जा रहा है। मिलावट के इस खेल में आबकारी विभाग की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है।